महिला स्टार्टअप योजना के तहत महिलाओ को मिलेगा 25 लाख रुपये तक लोन – Mahila Startup Yojana Online Apply

WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करे Join Now

Mahila Startup Yojana Online Apply : महाराष्ट्र सरकार और कौशल्य रोजगार उद्योजकता व नविन्याता विभाग ने 9 जुलाई 2024 को पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर महिला स्टार्टअप योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को व्यापार के लिए 1 लाख से 25 लाख रुपये तक का लोन दिया जाएगा। योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को महिला स्टार्टअप योजना में पंजीकरण कराना जरूरी है।

राज्य की कई महिलाएं व्यापार करना चाहती हैं, लेकिन आर्थिक समस्याओं के कारण वे ऐसा नहीं कर पातीं। इन महिलाओं की मदद के लिए राज्य सरकार ने पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर महिला स्टार्टअप योजना शुरू की है। इस योजना के तहत महिलाओं को व्यापार शुरू करने और बढ़ाने के लिए 25 लाख रुपये तक का लोन कम ब्याज पर दिया जाता है।

महिला स्टार्टअप योजना के तहत महिलाओं को लोन पर सब्सिडी मिलती है। इसके अलावा, इन्क्यूबेशन सेंटर के जरिए महिलाओं को मार्गदर्शन और प्रोटोटाइप बनाने में मदद की जाती है।

यह भी पढ़े:
HDFC Bank Personal Loan HDFC बैंक दे रहा है 5 मिनट में 5 लाख तक का लोन, घर बैठे करे अप्लाई – HDFC Bank Personal Loan

Punyashlok Ahilyadevi Holkar Mahila Startup Yojana का मुख्य लक्ष्य राज्य की महिलाओं को व्यापार में प्रोत्साहित करना है। यह योजना ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में महिलाओं को व्यापार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता और प्रशिक्षण देती है, जिससे स्टार्टअप इकोसिस्टम का विकास होगा।

महिला स्टार्टअप योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया राज्य सरकार ने शुरू कर दी है। इच्छुक महिलाएं ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकती हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए महाराष्ट्र राज्य सरकार ने msins.in पोर्टल बनाया है।

Mahila Startup Yojana क्या है?

पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर महिला स्टार्टअप योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा उद्यमी महिलाओं के लिए शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत महिलाओं को व्यापार शुरू करने या अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए 1 लाख से 25 लाख रुपये तक का कर्ज कम ब्याज पर उपलब्ध कराया जाता है।

यह भी पढ़े:
Ladli Behna Yojana 17th Installment लाडली बहन योजना की 17वीं किस्त की लिस्ट हुई जारी, यहां से चेक करें स्टेटस – Ladli Behna Yojana 17th Installment

महिला स्टार्टअप योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी के नेतृत्व में जुलाई 2024 में की गई है। “माझी लड़की बहन योजना” की सफलता के बाद, राज्य सरकार महिलाओं को व्यापार शुरू करने के लिए इस योजना के माध्यम से प्रोत्साहित कर रही है।

राज्य सरकार लोन पर सब्सिडी देती है और महिलाएं आसान किश्तों में लोन चुका सकती हैं। इस योजना के तहत महिलाओं को रोजगार और आजीविका के मौके मिल रहे हैं, जो महाराष्ट्र सरकार द्वारा किए जा रहे हैं।

महिला स्टार्टअप योजना महाराष्ट्र के उद्देश्य

  • राज्य में महिलाओं के नेतृत्व में शुरू किए गए स्टार्टअप को आर्थिक सहायता प्रदान करना।
  • महिलाओं को व्यवसाय शुरू करने और व्यापार बढ़ाने के लिए एक बार आर्थिक सहायता देना।
  • स्टार्टअप योजना के माध्यम से महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराना और आत्मनिर्भर बनाना।
  • महाराष्ट्र को देश में सबसे अधिक महिला स्टार्टअप वाले राज्य के रूप में एक विशेष पहचान दिलाना।
  • महिला स्टार्टअप को प्रोत्साहित करके राज्य में बेरोजगारी को कम करना।
  • योजना के अंतर्गत महिलाओं को व्यापार के लिए 1 लाख से 25 लाख रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान करना।

महिला स्टार्टअप योजना महाराष्ट्र के लिए पात्रता

  • महिलाओं के लिए योजना केवल महाराष्ट्र राज्य में लागू होगी।
  • भारत सरकार के उद्योग और व्यापार प्रोत्साहन विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त पंजीकृत महिलाओं के स्टार्टअप इस योजना के लिए योग्य होंगे।
  • स्टार्टअप में महिला संस्थापक या सह-संस्थापक का 51% हिस्सा होना जरूरी है।
  • महिला द्वारा शुरू किया गया व्यापार कम से कम एक वर्ष पुराना होना चाहिए।
  • महिला नेतृत्व वाले व्यवसाय की वार्षिक आय 10 लाख से 1 करोड़ रुपये के बीच होनी चाहिए।
  • इसके अलावा, महिला द्वारा शुरू किए गए स्टार्टअप को राज्य सरकार की किसी अन्य योजना से वित्तीय सहायता नहीं मिली होनी चाहिए।

महिला स्टार्टअप योजना के लिए जरुरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • गतिविधि के लिए प्रशिक्षण या अनुभव का प्रमाण पत्र
  • गतिविधि के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR)
  • मशीनरी, उपकरण और अन्य पूंजीगत व्यय के लिए कोटेशन

Mahila Startup Yojana Online Apply

महिला स्टार्टअप योजना के लिए आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहते है तो आपको इस के लिए, अपने नजदीकी सरकारी सेतु केंद्र में जाना होगा।

यह भी पढ़े:
Post Office Scheme इस स्कीम से मिलेंगे हर महीने 9 हजार रूपए, पति-पत्नी दोनो मिल कर उठाए लाभ, यहाँ से देखे पूरी जानकारी – Post Office Scheme
महिला स्टार्टअप योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
  • सबसे पहले आप अपने फोन में महिला स्टार्टअप योजना की ऑफिसियल वेबसाइट ओपन करे।
  • अब वेबसाइट पर आपको अपने रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको अपना नंबर से लॉगिन करना होगा।
  • अब आपको वेबसाइट के होम पेज पर Punyashlok Ahilyadevi Holkar Mahila Startup Yojana Registration Link पर क्लिक करना है।
  • अब आपके इस योजना का फॉर्म ओपन हो जाएगा जिसमें पूछी गयी सभी जानकारी आपको दर्ज करनी है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद अपने बिज़नेस की जानकारी दर्ज करना है।
  • अब आपको मांगे गए सभी दस्तावेज अपलोड करने है।
  • सभी दस्तावेज अपलोड करने के बाद Submit के विकल्प पर क्लिक करे।

आपके आवेदन के सबमिट होने के बाद उसकी जांच की जाएगी। योजना के तहत योग्य आवेदन का चयन किया जाएगा। आवेदन स्वीकार होने पर उद्यमी महिलाओं को कौशल, रोजगार, उद्यमिता और नवाचार विभाग को जानकारी देनी होगी। इसके बाद व्यापार का मूल्यांकन समिति द्वारा किया जाएगा।

इसके बाद महिलाओं के व्यापार को अंतिम मंजूरी दी जाएगी और उनके बैंक खाते में लोन राशि का वितरण किया जाएगा। इस प्रकार, आप पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर महिला स्टार्टअप योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:
Bob Personal Loan बड़ौदा बैंक से मिलेगा फ्री अप्रूव्ड लोन पूरे ₹5 लाख तक का, देखे कैसे करें अप्लाई – Bob Personal Loan

Leave a Comment